{"_id":"599afd534f1c1b7d798b4718","slug":"51503329619-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीश मार्केट में दुकान में चोरी, व्यापारी भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगदीश मार्केट में दुकान में चोरी, व्यापारी भड़के
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीश मार्केट में दुकान में हजारों की चोरी
मेरठ। सराफा बाजार से सटे जगदीश मार्केट की एक दुकान में रविवार रात चोरों ने कुंबल कर चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 15 हजार की नगदी, सीसीटीवी की डीवीआर और अन्य सामान लेे गए। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा किया।
थाना देहली गेट स्थित जगदीश मार्केट में आशीष जैन की आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर देहली गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान व्यापारी नेता विजय आनंद अग्रवाल, दलजीत सिंह, व्यापार संघ अनाज मंडी चौक के अध्यक्ष दीपक कुमार, बाबूलाल भारद्वाज आदि ने पहुंचकर पुलिस ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि चोरियों का खुलासा न होने से हर 10-15 दिन में वारदात हो रही है। एसओ देहली गेट ने व्यापारियों को जल्द खुलासे का भरोसा दिया। व्यापारी ने बताया कि दुकान के पीछे आर्टिफिशियल ज्वैलरी के खाली डिब्बे भी मिले। दोपहर में डॉग स्क्वायड टीम पहुंची। डाग स्क्वायड सराय लाल दास मोहल्ले की ओर दीवार तक गया। इससे माना जा रहा है कि चोर सराय लाल दास की तरफ से खाली मैदान में आए और दुकान में कुंबल कर अंदर घुसे।