{"_id":"594990e94f1c1b6a038b4569","slug":"51497993449-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से युवक-युवती को कार में उठाकर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे से युवक-युवती को कार में उठाकर ले गए
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मंगलवार आधी रात एनएच-58 पर एक युवक और एक युवती का अपहरण हो गया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एक कॉलेज के गेट पर तैनात गार्ड ने बताया कि दो कारों में करीब एक दर्जन लोग थे, जो युवक-युवती को हथियारों के बल पर उठाकर ले गए। गार्ड ने दोनों गाड़ियों के नंबर भी बताए है।
मामला दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित एनएच-58 पर एमआईटी कॉलेज के पास का है। कॉलेज के सामने एक युवक और एक युवती बातचीत कर रहे थे। तभी दो कारों में वहां हथियारबंद युवक पहुंचे और दोनों को जबरन कार में डालकर ले गए। गार्ड ने यूपी-100 को इसकी सूचना दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा, जानी इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और टीपीनगर इंस्पेक्टर सचिन मलिक मौके पर पहुंचे।
युवक-युवती आखिर कौन
मामला जानी क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर जानी अखिलेश कुमार का कहना है कि गार्ड ने दो गाड़ियों के नंबर पुलिस को बताए, जिसकी जांच कराई जा रही है। जिन युवक-युवती को उठाकर कार सवार लोग ले गए हैं, वे कहीं किसी कॉलेज के छात्र-छात्रा तो नहीं है, इसका पता लगाया जा रहा है। गाड़ियों के नंबर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
खतौली तक कराई चेकिंग
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक-युवती को अलग-अलग कार में उठाकर ले गए। दोनों कार खतौली की तरफ निकलीं। पुलिस ने खतौली तक चेकिंग भी कराई। पुलिस ने वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर मुजफ्फरनगर पुलिस को दोनों कारों के नंबर बताकर चेकिंग कराने को कहा।
देर रात तक मचा हड़कंप
हाईवे से युवक-युवती का किडनैप होने को लेकर पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारी बार-बार जानी थाना पुलिस से जानकारी लेते रहे। जानी पुलिस ने कहा कि दोनों कारों के नंबर उनके पास हैं। बुधवार सुबह आरटीओ से जानकारी कराकर मामले का पता लगाएंगे।
वारदात
- दो कारों में आए थे एक दर्जन से ज्यादा युवक, जबरन कार में डाला
- कॉलेज के गार्ड ने बताए पुलिस को दोनों कारों के नंबर, खतौली की तरफ जाना बताए गए