{"_id":"5d14feb98ebc3e3c88215219","slug":"50-thousand-prize-badamash-wajid-kala-had-a-panic-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में रहा था 50 हजार के इनामी वाजिद काला का आतंक, इतने मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर में रहा था 50 हजार के इनामी वाजिद काला का आतंक, इतने मुकदमे हैं दर्ज
Thu, 27 Jun 2019 11:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमनाम जिंदगी जीते हुए मौत के आगोश में समाया वाजिद काला का सहारनपुर में काफी समय तक खौफ छाया रहा। सहारनपुर के मिर्जापुर से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद से वाजिद काला को पुलिस तलाशती रही। वाजिद काला पर सहारनपुर में हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। सीओ के गनर राहुल ढाका की हत्या कर उससे कार्बाइन लूटने का भी आरोप था।
विज्ञापन
लूट, हत्या एवं डकैती के आरोपी कैराना के गांव जंधेड़ी निवासी 50 हजार रुपए के इनामी वाजिद उर्फ काला का सहारनपुर में खौफ रहा। पहले कग्गा गैंग में शामिल रहा वाजिद उर्फ काला ने कग्गा के मारे जाने के बाद मुकीम काला का साथ लिया। उसने चिलकाना में एक सराफ की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गंगोह के बाढ़ी माजरा निवासी असजद की हत्या का भी आरोप है। वर्ष 2013 में मुकीम काला के साथ मिलकर पीछा कर रहे सीओ के गनर राहुल ढाका की हत्या कर उसकी कार्बाइन भी लूट ली थी। उसके बाद पुलिस ने वाजिद उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया था। मार्च 2016 में एक मामले में वाजिद काला को विकासनगर में तारीख पर ले जाया गया था। जहां से लौटते समय वाजिद काला मिर्जापुर क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। पुलिस उसे तभी से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पहली पत्नी रानो को पिछले वर्ष पुलिस ने किया था गिरफ्तार
वाजिद काला की पहली पत्नी जासमीन उर्फ रानो को रामपुर मनिहारान के गांव तुरमतखेड़ी में अपने साथियों के साथ फायरिंग करने के मामले में मई 2018 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रानो के दो साथी पुलिस मुठभेड़ में ढेर भी हो गए थे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/