{"_id":"5a3ec5a44f1c1baa268b5927","slug":"41514063268-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी पर होंडा सिटी चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी पर होंडा सिटी चढ़ाने की कोशिश
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हापुड़ अड्डा चौराहे पर शनिवार की रात चेकिंग कर रहे एसपी सिटी मानसिंह चौहान पर तीन शराबी युवकों ने होंडा सिटी कार चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में एसपी सिटी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक नशे में धुत थे।
पूरे जिले में शनिवार रात 11 बजे से मध्य रात्रि दो बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी ने भी चेकिंग का जायजा लेते हुए सीओ और थानेदारों को सख्ती से चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी सिटी मानसिंह चौहान रात करीब एक बजे कोतवाली, नौचंदी और लिसाडी गेट थाने की पुलिस के साथ हापुड़ अड्डा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गढ़ रोड की तरफ से तेज गति से एक होंडा सिटी कार आई। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और दौड़ा दी। एसपी सिटी छलांग लगाकर किसी तरह से बच पाए। एसपी सिटी के मुताबिक कार में सवार तीनों शराब के नशे में धुत थे। कार चला रहा युवक शास्त्रीनगर निवासी है। तीनों युवकों से लिसाड़ीगेट थाने में पूछताछ की जा रही है।