फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नईम गाजी की हत्या के मुख्य आरोपी को जमानत

नईम गाजी की हत्या के मुख्य आरोपी को जमानत

Thu, 02 Nov 2017 03:10 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
नईम गाजी की हत्या के मुख्य आरोपी को जमानत
मेरठ। चर्चित नईम गाजी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ हैप्पी को जमानत मिल गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की कमजोर विवेचना के चलते उसको जमानत मिली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तमाम सुबूत जुटाकर चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन

12 दिसंबर 2016 को भगत सिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी का अपहरण हुआ था। 11 दिन बाद नईम की लाश पल्लवपुरम स्थित एक नाले में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में जयदेवी नगर निवासी अभिषेक उर्फ हैप्पी को मुख्य आरोपी बताया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक ने करोड़ों रुपये की जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर नईम की हत्या करना बताया था। इस मामले में अभिषेक और उसके चाचा आनंद शर्मा समेत छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। नईम की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन

सभी आरोपी जमानत पर बाहर आ गए हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि 30 अक्तूबर को मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ हैप्पी भी जेल से छूट गया है। इसकी जानकारी पर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कोतवाली पुलिस ने मजबूत कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा है कि आरोपी इतनी जल्दी जेल से छूट गए। इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मजबूत चार्जशीट पेश की थी। आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत हुई है। इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- भगत सिंह मार्केट का प्रधान था नईम गाजी
- पुलिस की विवेचना पर उठे रहे है सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed