{"_id":"59f88a734f1c1bf3538ba3dd","slug":"41509460595-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका तो मिली नहीं, तांत्रिकों ने ठगे चार लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका तो मिली नहीं, तांत्रिकों ने ठगे चार लाख
Updated Tue, 31 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक युवक को प्रेमिका तो मिली नहीं, उल्टे लिसाड़ी गेट के दो तांत्रिकों के झांसे में आकर चार लाख रुपये गंवा दिए। मंगलवार को पीड़ित ने पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार गांव फिरोजपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर निवासी मोनू पुत्र रामचंद्र कुछ माह पहले मेरठ आया था। युवक ने एक युवती का विज्ञापन में फोटो देखा था। जिसके बाद उसकी युवती से फोन पर बातें होने लगीं। लेकिन बाद में युवती ने युवक से शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच युवक रसीदनगर निवासी दो तांत्रिकों के संपर्क में आया। तांत्रिकों ने उसे झांसे में लेकर कहा कि वे ऐसी तांत्रिक क्रिया करेंगे कि युवती खुद शादी के लिए फोन करेगी।
तांत्रिक युवक को बुलाकर कई-कई घंटे तक कमरे में बैठाते। तांत्रिक क्रिया के नाम पर युवक से करीब चार लाख रुपये भी हड़प लिए गए। इसके बाद तांत्रिकों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पिलोखड़ी पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, तो वे फरार मिले। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच के बाद तांत्रिकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खास बात
- मुजफ्फरनगर का युवक करना चाहता था मेरठ की युवती से शादी
- लिसाड़ी गेट के दो तांत्रिकों ने झांसे में लेकर ठगा, अब घर छोड़कर फरार