फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   32 ghante me taiyyar

32 घंटे में तैयार होगी मोनू जाट की क्राइम कुंडली

Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
32 ghante me taiyyar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात मोनू जाट की क्राइम कुंडली तैयार करने के लिए पुलिस को 32 घंटे का समय मिला है। कड़ी सुरक्षा में मोनू को सोमवार को सोनीपत से मेरठ कचहरी लाया गया। सीजेएम कोर्ट ने रोहटा थाना पुलिस के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए मोनू का 32 घंटे का कस्टडी रिमांड मंजूर किया है। रोहटा पुलिस इस अवधि में मोनू के खिलाफ तमाम सुबूत एकत्र करेगी।
विज्ञापन

रोहटा में बीती आठ सितंबर को दस लाख रुपये की रंगदारी न देने पर कुख्यात मोनू जाट व उसके साथी ने किसान शीशपाल व उसकी पत्नी संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोनू व उसके साथी टीकरी बागपत निवासी नितिन राठी ने सोनीपत में सरेंडर कर दिया था। गिरफ्तारी के दौरान मोनू ने किसान दंपति की हत्या करना कबूल किया था। रोहटा पुलिस ने मोनू से पूछताछ और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने की बात कहकर उसे कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी।
विज्ञापन

जिस पर सोमवार को सोनीपत से मोनू जाट को सीजेएम संजय सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम ने मोनू जाट की मंगलवार सुबह 10 बजे से बुधवार शाम छह बजे तक कुल 32 घंटे की रिमांड मंजूर कर दी। मंगलवार सुबह दस बजे मोनू को रोहटा पुलिस को सौंपा जाएगा। रोहटा पुलिस ने बताया कि मोनू से किसान दंपति की हत्या में पूछताछ व हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने हैं। इसके अलावा उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर सुबूत इकट्ठा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed