फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लापता महिला एक माह बाद भरतपुर राजस्थान से प्राप्त हुई।

लापता महिला एक माह बाद भरतपुर राजस्थान से प्राप्त हुई।

Thu, 14 Mar 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
लापता महिला एक माह बाद भरतपुर राजस्थान से प्राप्त हुई।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। फरवरी में बेटे की शादी कराने बिहार गई मोहल्ला हीरालाल निवासी लापता महिला को पुलिस ने भरतपुर राजस्थान के एक आश्रम से बरामद किया है। महिला की स्थिति अभी पूछताछ करने लायक नहीं है। पुलिस ने फिलहाल परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला से पूछताछ कर जानकारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीती 23 फरवरी को देर शाम मोहल्ला हीरालाल निवासी भूषण शरण पुत्र ज्योति प्रसाद ने थाने में तहरीर दी थी। जिसमें एक महिला समेत दो लोगों को नामजद करते हुए कहा था कि उसकी पत्नी मीरा को छह फरवरी को उसके बेटे मोहित की शादी कराने के लिए कहकर बिहार लेकर गए थे। उसकी पत्नी सौ ग्राम सोने के जेवर तथा एक लाख रुपये लेकर गई थी। आरोपियों से उसकी मुलाकात रामराज निवासी एक व्यक्ति ने कराई थी। आरोपियों ने उसकी पत्नी को जेवर तथा नगदी सहित गायब कर दिया। आरोपियों ने उसके पुत्र की शादी एक लड़की से जबरन करा दी थी। उक्त लड़की के माता-पिता भी 20 फरवरी को मवाना आ गए थे। उन्हाेंने कहा कि मोहित की मां को बाद में लेकर आएंगे। 22 फरवरी को लड़की और उसके माता-पिता अचानक गायब हो गए। बाद में उसको पता चला कि आरोपियों का गैंग है। यह शादी कराने के नाम पर झांसा देकर लूटता है। उसको डर है कि आरोपियों ने कहीं उसकी पत्नी की हत्या न कर दी हो। किसी माध्यम से और शादी कराने के नाम पर आरोपियों से संपर्क किया। जिस पर एक महिला तथा एक व्यक्ति लड़की को लेकर पहुंचे। जिनको लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने बिहार में पहले से ही गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहते हुए पहले रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया था। बाद में दोनों पक्षों में तय हुआ कि दोनों मिलकर लापता महिला को तलाश करेंगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस महिला की तलाश में लगी हुई थी। जानकारी मिली की महिला भरतपुर राजस्थान में एक आश्रम में है। जिस पर एक टीम तथा परिजनों को महिला को लेने के लिए भेजा गया। पुलिस बुधवार शाम को महिला को लेकर लौट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पूछताछ नहीं की जा सकी है। पीड़ित महिला ने इतना बताया कि उसे जान से मारने की नीयत से ट्रेन से धक्का दे दिया था। हालांकि वह बच तो गई। वह कैसे भरतपुर पहुंची फिलहाल यह नहीं बता सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। उससे बृहस्पतिवार को पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बात्रें
बीती 23 फरवरी को पुत्र का विवाह कराने के बहाने कुछ लोग बिहार के लिए ले गए थे
पुलिस टीम पीड़ित को लेकर मवाना पहुंचा, मनोदशा ठीक नहीं होने के कारण पूछताछ संभव नहीं हो सकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed