{"_id":"5b94249f867a557ff747db68","slug":"31536435359-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के अपहरण की कोशिश
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। कार सवार चार बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल से आठवीं की छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की। छात्रा ने साहस दिखाया और शोर मचाया दिया। शोर सुनकर शिक्षक और छात्र दौड़े तो बदमाश छात्रा को छोड़कर कार में बैठकर फरार हो गए। छात्रा के दादा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
यह दुस्साहसिक घटना शनिवार की है और छात्रा दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार कार में सवार होकर चार बदमाश पहुंचे और गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड से खुद को छात्रा के परिजन बताकर कहा कि वह उससे मिलना चाहते हैं। सुरक्षा गार्ड ने कक्षा से छात्रा को बुलवा लिया। गेट पर अनजान लोगों को देख छात्रा ने कहा कि वह उनमें से किसी को नहीं जानती। इसके बाद वह स्कूल के भीतर जाने लगी तो बदमाशों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश कार स्टार्ट कर खड़ा था। छात्रा और सुरक्षा गार्ड ने शोर मचाया तो कालेज के अंदर शिक्षक भी गेट की और दौड़ पड़े। अफरा तफरी भरे माहौल में स्कूल से शिक्षकों और स्टाफ को दौड़ता देख बदमाश कार में सवार होकर भाग निकले। स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी कार सवारों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आए। घटना के बाद कार सवारों की तलाश में चेकिंग भी कराई। घटना से स्कूल के छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। छात्रा के दादा ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। बदमाश कौन थे और किस मकसद से छात्रा का अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना से चिंता में घिरे अभिभावक
बड़ौत। इससे पहले भी बड़ौत में इस तरह की घटना हुई थी। तब छपरौली चुंगी पर स्कूल से आ रही छात्राओं को अगुवा करने का प्रयास किया गया था। शनिवार को हुई इस घटना के बाद अब अभिभावकों ने स्वयं अपने बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है। साथ ही पुलिस से भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।