{"_id":"5b87e09642c792465c2cac58","slug":"31535631510-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएचसी पर डॉक्टर ने महिला फार्मासिस्ट को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनपीएचसी पर डॉक्टर ने महिला फार्मासिस्ट को पीटा
Updated Thu, 30 Aug 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर ने महिला फार्मासिस्ट का सिर दीवार में मारा, लात-घूंसों से पीटा
मुरादनगर। सुराना गांव स्थित एनपीएचसी में ड्यूटी लगाने को लेकर डॉक्टर ने महिला फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। फार्मासिस्ट बेहोश हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच कमेटी गठित कर दी है।
सुराना गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. सतीश कुमार और मोदीनगर तिबड़ा रोड निवासी फार्मासिस्ट हिमस्वेता शर्मा तैनात हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे हिमस्वेता अपनी ड्यूटी पर पहुंच गईं। हिमस्वेता ने बताया कि करीब सवा दस बजे वह दवाई रूम में काम काम रही थी। इसी बीच डा. सतीश कुमार आए। उन्होंने मंगलवार की ड्यूटी रजिस्टर में चढ़ाने को कहा। हिमस्वेता ने एक दिन पहले की ड्यूटी चढ़ाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पहले डॉक्टर सतीश ने हिमस्वेता पर रजिस्टर फेंककर मारा, इसके बाद उसका सिर पकड़कर दीवार में मारा और लात-घूंसों से पीटा। हिमस्वेता जान बचाकर शोर मचाती हुई बाहर भागीं। इसके बाद पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। पुलिस आई और डॉक्टर को थाने ले गई। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि महिला फार्मासिस्ट की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएचसी प्रभारी डा. जीपी माथुरिया ने बताया कि सुराना स्थित एनपीएचसी में डॉक्टर को संविदा पर रखा हुआ है। जांच कमेटी गठित की गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।