{"_id":"5b4275554f1c1bba248b53b5","slug":"31531082069-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से जुड़े 70 लाख के गबन के तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ से जुड़े 70 लाख के गबन के तार
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 लाख के गबन में गुरुग्राम पुलिस ने दी दबिश
मेरठ। एक कंपनी में हुए 70 लाख रुपये गबन के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने लिसाड़ीगेट में दबिश दी। पुलिस दिल्ली से स्क्रैप व्यापारी को साथ लेकर आई थी। एक घंटे तक पुलिस ने कई घर खंगाले, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार गुरुग्राम में एक कंपनी ने स्क्रैप व्यापारी को ठेका दिया था। खाते में पैसा ट्रांसफर कराने के नाम पर स्क्रैप व्यापारी ने 70 लाख रुपये गबन का कर लिया। एक सप्ताह पहले पुलिस ने दिल्ली के ओखला थाना क्षेत्र से स्क्रैप व्यापारी मईनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लिसाड़ीगेट क्षेत्र का है। रविवार को गुरुग्राम पुलिस उसे लेकर लिसाड़ीगेट क्षेत्र पहुंची। फतेहउल्लापुर से सटी जामिया कॉलोनी में आरोपी के ताऊ सगीर के घर भी छानबीन की, लेकिन सगीर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई।