फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बसपा नेता के संरक्षण में हिस्ट्रीशीटर शहजाद

बसपा नेता के संरक्षण में हिस्ट्रीशीटर शहजाद

Tue, 22 May 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता के संरक्षण में हिस्ट्रीशीटर शहजाद
बसपा नेता के संरक्षण में हिस्ट्रीशीटर शहजाद
विज्ञापन

मेरठ। नवविवाहिता के अपहरण में वांटेड हिस्ट्रीशीटर शहजाद एक बसपा नेता के संरक्षण में छिपा होना बताया जा रहा है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की अपहृत नवविवाहिता के साथ फेसबुक पर शेयर सेल्फी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स और शहजाद की एफबी फ्रेंड्स की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
परीक्षितगढ़ क्षेत्र से नवविवाहिता को हिस्ट्रीशीटर शहजाद एक माह पहले सरेआम अपहरण करके ले गया था। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी शहजाद एफबी पर लगातार अपडेट है। शनिवार को शहजाद ने महिला के साथ फेसबुक पर सेल्फी शेयर की, जिस पर कई भड़काऊ और आपत्तिजनक कमेंट्स किए गए। इसको लेकर परीक्षितगढ़ में तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कई नेताओं के साथ पोस्ट
एसपी देहात राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी शहजाद का फेसबुक अकाउंट चेक किया गया। जिसमें बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा, महापौर सुनीता वर्मा, पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी सहित कई बसपा नेताओं के साथ शहजाद ने पोस्ट शेयर की हैं। हिस्ट्रीशीटर ने एफबी पर शेयर पोस्ट में एक बसपा नेता को टैग भी किया है। उसके बाद उक्त बसपा नेता हिस्ट्रीशीटर के एफबी फ्रेंडलिस्ट से बाहर हो गया। अंदेशा है कि हिस्ट्रीशीटर उक्त बसपा नेता के संरक्षण में भी हो सकता है। जिसकी कुंडली पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलेगा पीड़ित परिवार
भाजपा विधायक दिनेश खटीक का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर द्वारा डाली भड़काऊ पोस्ट से परीक्षितगढ़ इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ सकी। पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। हिस्ट्रीशीटर ने पैरवी कर रहे नवविवाहिता के भाई को गोली मार दी, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे, ताकि उनकी मदद कराई जा सके। हिस्ट्रीशीटर को मदद करने वाले बसपा नेता को भी उजागर कराया जाएगा।
व्हाट्सएप कॉल और मेसेंजर पर एक्टिव
पुलिस का मानना है हिस्ट्रीशीटर शहजाद व्हाट्सएप कॉल और मेसेंजर के साथ सोशल साइट पर लगातार एक्टिव है। शहजाद शातिर अपराधी है। वह जानता कि पुलिस सर्विलांस पर उसे ढूंढ रही है। जिसके चलते वह व्हाट्सएप कॉल और मेसेंजर से दोस्तों के संपर्क में है। साइबर सेल उसे ट्रेस कर रही है।
पुलिस के सारे दावे फेल
नवविवाहिता के अपहरण के मामले में पुलिस के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं। आरोपी शहजाद द्वारा डाली भड़काऊ पोस्ट से साफ जाहिर है कि उसके पास काफी पैसा है। यही वजह कि वह महिला को लेकर शहर से काफी दूर है। जबकि पुलिस का दावा था कि शहजाद ने जयपुर में एक होटल का बिल चुकाने के लिए महिला की अंगूठी गिरवी रखी। सवाल है कि आखिर शहजाद के पास कहां से पैसा आ रहा है। चर्चा है कि 10 करोड़ की डकैती में शहजाद था, उसका पैसा उसके पास है।
इनाम 50 हजार करने की तैयारी
नवविवाहिता के अपहरण के मामले में हिस्ट्रीशीटर शहजाद पर 25 हजार का इनाम है। भाजपा नेता व पीड़ित परिवार आरोपी पर एक लाख का इनाम कराने की मांग कर रहे है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना कि शहजाद पर पुलिस पर जानलेवा हमले का भी केस है। जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम करने की तैयारी है।

शहजाद की तलाश में एसटीएफ लगी
हिस्ट्रीशीटर शहजाद की तलाश में अब एसटीएफ को भी लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है शहजाद की गिरफ्तारी करना बेहद जरूरी है। क्योंकि उसको लेकर परीक्षितगढ़ में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने तीन टीमें बना रखी हैं। जिसमें एक टीम हिमाचल प्रदेश में गई है। जहां उनकी लोकेशन मिली थी। पुलिस ने फेसबुक अकाउंट को देखते शहजाद से जुड़े करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।


खास बातें:
- पुलिस ने वांटेड शहजाद की फेसबुक की कुंडली खंगाली
- हिस्ट्रीशीटर की सेल्फी पर आपत्तिजनक कमेंट्स और फ्रेंड्स लिस्ट की जांच शुरू
- पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिलवाएंगे भाजपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed