{"_id":"5a8b38994f1c1b5e028b6342","slug":"31519073433-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने का माल बाहर, रिकॉर्ड जलाकर ᅭबेदाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने का माल बाहर, रिकॉर्ड जलाकर ᅭबेदाग
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
सिविल लाइन थाने में शनिवार को आग से मालखाने का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। आग लगाने के आरोप पुलिस पर ही लग रहे हैं। वहीं थाने में खड़े वाहनों को भी बेचा जा रहा है। लावारिस बाइक को पुलिसकर्मी खुद थाने तक पहुंचाते हैं। सिपाही से लेकर थानेदार तक को इसकी जानकारी है, लेकिन सब अनजान बने हैं। थाने के मालखानों में 20 साल से ज्यादा पुराना सामान रखा हुआ है। पुलिस का कहना है कि वहां से लाखों रुपये का सामान गायब हो चुका है, जिसका रिकॉर्ड मालखाने के रजिस्टर में था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड भी जल चुका है।
एसएसपी के निर्देश हवा में
सिविल लाइन थाने में हेड मोहर्रिर यादराम सिंह दो बार सस्पेंड हो चुके हैं। दोनों बार इसी थाने में उन्हें तैनाती दी गई। 500 रुपये की रिश्वत लेने पर दो महीने पहले एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने यादराम सिंह को सस्पेंड किया था। मालखाने का चार्ज यादराम सिंह पर था। यादराम सिंह की तैनाती पुलिस लाइन में की थी। साथ ही 40 दिन का समय दिया, लेकिन दो महीने बीत चुके।
कैमरे में कैद हेड मोहर्रिर
थाने से 200 मीटर दूर बाइक सर्विस की दुकान है। जहां पर थाने की लावारिस बाइक बेची जाती है। दुकान वाले थाने आते और बाइक लेकर चले जाते। तीन दिन पहले भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दुकान वाले बाइक को थाने से खींचकर ले जा रहे थे और हेड मोहर्रिर उनके पीछे पीछे पैदल जा रहा है। यह वीडियो सोमवार को वायरल हुई तो थाना पुलिस की करतूत सामने आ गई।
विज्ञापन
सब जाते बाइक बिकती है
इस थाने में सिपाही से लेकर थानेदार तक को खबर है कि लावारिस बाइक बेची जा रही है। थानेदार ने कई बार थाने की पुलिस को हड़काया, बावजूद यह सिलसिला बंद नहीं हुआ। एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि ऐसी शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। मालखाने का रिकॉर्ड जला दिया गया, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।