फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टीपी नगर से लापत तीनों बच्चे अब्दुल्लापुर से मिले

टीपी नगर से लापत तीनों बच्चे अब्दुल्लापुर से मिले

Wed, 14 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
टीपी नगर से लापत तीनों बच्चे अब्दुल्लापुर से मिले
मेरठ। सोमवार को टीपी नगर की चौहानपुरी से संदिग्ध परिस्थितियों में अगवा हुए तीनों बच्चे कबीर (4), गुनगुन (6) पुत्र निक्की निवासी घोपला और ममता (13) पुत्री किरण सिंह मंगलवार को अब्दुल्लापुर में मिल गए।
विज्ञापन

एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार अब्दुल्लापुर निवासी मोहित राजपूत ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे एक होटल के सामने चार साल का बच्चा मायूस बैठा था। उसने अपना नाम कबीर बताया। लेकिन पिता का नाम या घर का पता नहीं बता पा रहा था। उसने बच्चे को गांव की गलियों में घुमाया। लोगों से पूछताछ की। उसे गंगानगर तक ले गया। लेकिन परिजनों का कुछ पता नहीं चला। वो उसे भावनपुर थाने ले गया। पुलिस ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित की तो टीपी नगर पुलिस ने अपने यहां से तीन बच्चे गायब होने की सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ के अनुसार मोहित ने व्हाट्स एप पर कबीर का फोटो भेजा तो उसकी पहचान हुई। बाद में भावनपुर पुलिस ने सर्च किया तो गुनगुन गोकुलपुर नाले के पास तो ममता को किला रोड से बरामद कर लिया। इस बीच बच्चों के परिजन टीपी नगर थाने पहुुंच चुके थे। जैसे ही पुलिस उन्हें लेकर थाने पहुंची तो सभी लोग बच्चों से लिपट गए। मां संगीता से दोनों बच्चों को गोदी में उठा लिया। परिजनों ने पुलिस के साथ मोहित का भी धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed