{"_id":"59c2daea4f1c1b37688b59dc","slug":"31505942250-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेती महिला सिपाही की वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेती महिला सिपाही की वीडियो वायरल
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। थानों में फरियादियों से अच्छा व्यवहार और उनकी शिकायतें सुनने के लिए महिला कांस्टेबलों को डेस्क ऑफिसर बनाया गया। लेकिन आरोप रिश्वतखोरी के लग रहे हैं। एक डेस्क ऑफिसर की महिला फरियादी से रिश्वत लेती वीडियो वायरल हो गयी। एसएसपी ने जांच बैठा दी है।
यह मामला ब्रह्मपुरी थाने का है। एक परिवार में मारपीट के बाद समझौता हो गया था। आरोप है कि डेस्क ऑफिसर सुनीता ने एक पक्ष की महिला को थाने बुलाकर पुलिस का खर्चा मांगा। महिला ने उसे पहले 50 रुपये दिए। लेकिन वह 100 रुपये लेकर मानी। थाने में मौजूद एक युवक ने मोबाइल फोन से इसकी वीडियो बना ली, जो बुधवार को वायरल हो गयी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार महिला सिपाही की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार वीडियो देखने के बाद जांच बैठा दी। सिपाही को सस्पेंड किया जाएगा। थानों में डेस्क ऑफिसर की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।