फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा की वीडियो बनाना पड़ा भारी, छात्रों ने धुना

छात्रा की वीडियो बनाना पड़ा भारी, छात्रों ने धुना

Wed, 28 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की वीडियो बनाना पड़ा भारी, छात्रों ने धुना
छात्रा का वीडियो बनाने तीन मनचलों को धुना
विज्ञापन

मोदीनगर। दोस्त के साथ घूमने के लिए स्कूटी पर जा रही छात्रा की वीडियो बनाना कुछ मनचलों को भारी पड़ गया। छात्रा के बुलाने पर मौके पर पहुंचे उसके दोस्तों ने मनचलों की जमकर धुनाई की। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

मंगलवार को देवेंद्रपुरी कालोनी निवासी छात्रा अपने मेरठ के सिवालखास निवासी सहपाठी के साथ गंगनहर पर घूमने के लिए जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन युवक उनके पीछे लग गए और अपने मोबाइल से बाइक बैठी छात्रा का वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


जब छात्रा और दोस्तों ने युवकों को वीडियो बनाते देखा तो उन्होंने युवकों से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। इस पर तीनों युवकों ने दोनों धमकाते हुए वहां से चले जाने के लिए कहा और दोबारा बाइक से उनका पीछा करने लगे। इस पर छात्रा ने अपने फोन से कालेज के दोस्तों को सूचित कर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के कालेज के साथियों को अबूपूर के पास तीनों युवकों को रोक लिया और उनकी जमकर धुनाई की। धुनाई करने के बाद छात्रों ने युवकों के फोन से वीडियो को डिलीट कर दिया। निवाड़ी थाना प्रभारी एसपी सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि उनके पास शिकायत आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर मंगलवार शाम को गंगा में नहा रही किशोरी से छेड़छाड़ कर वीडियो बना रहे मनचले को लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि युवक पुलिस चकमा देकर भाग गया।


गाजियाबाद विजयनगर निवासी एक किशोरी मंगलवार को अपने परिजनों के साथ छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर स्नान करने आई थी। इसी बीच एक मनचले ने किशोरी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

किशोरी के शोर मचाने पर परिजन और लोगों ने मनचले की धुनाई शुरू कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मनचला पुलिस से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed