फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरूरपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर चोरी

सरूरपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर चोरी

Thu, 18 Apr 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार रात चोरों ने दो इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
बता दें कि गांव मीरपुर स्थित यशपाल गिरी के मकान स्थित दुकान में गांव पथौली निवासी रिंकू पुत्र नत्थूराम इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता है। वह मंगलवार सायं दुकान बंद कर अपने घर पर चला गया। देर रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर चार बैटरी, 10 तार के बंडल, चार इन्वर्टर, प्रेस, दो एलईडी समेत लाखों का सामान को चोरी कर लिया। पीड़ित रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना गांव अमानुल्लापुर में गौरव पुत्र जगपाल के यहां हुई। बदमाशों ने मंगलवार रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर, चार एलईडी, दो टीवी, दो इन्वर्टर, 6 बैटरी, समेत लाखों के सामान चुरा लिया। पुलिस ने चोरी के शक में एक युवक को हिरासत में लिया हुआ है। उधर, थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया हुआ है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर हमला किया
सरधना। क्षेत्र के गांव कुशावली में मुकेश पुत्र संपत सिंह बुधवार शाम अपने घर में बैठा था। इसी दौरान गांव के सुरेश, सुंदर पुत्र सहदेव एवं अनिल दो-तीन भाले एवं बल्लम लेकर आवारा मवेशियों के पीछे दौड़ रहे थे। इसी दौरान मवेशी मुकेश के घर में घुस गए। यहां पर बच्चे एवं महिलाएं उनकी चपेट में आ गए। मुकेश एवं अन्य परिजनों ने उनका विरोध किया तो सुरेश ने भाला मारकर मुकेश को घायल कर दिया। इतना ही नहीं अभद्रता भी की। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed