फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने दो युवकों को तमंचे सहित पकड़ा, कई लूट में बताया शामिल

पुलिस ने दो युवकों को तमंचे सहित पकड़ा, कई लूट में बताया शामिल

Sat, 06 Apr 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों को तमंचे सहित पकड़ा, कई लूट में बताया शामिल
दो युवकों को तमंचे, कारतूस के साथ पकड़ा
विज्ञापन

- आरोपियों ने लूट की घटना करना कबूला
खरखौदा। पुलिस ने फफूंडा गांव के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को लूटपाट की घटना में होने का दावा किया। दोनों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह के अनुसार शुक्रवार सुबह टीम फफूंडा पुलिया के पास में चेकिंग कर रही थी। तभी नरहाड़ा की ओर से आ रहे दो युवकों को पूछताछ के लिये रोकना चाहा। युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। पूूछताछ में युवकों ने नाम राहुल उर्फ फराज पुत्र इकबाल व मुस्तकीम पुत्र सरीफ निवासी सलेमपुर बताया। तलाशी में दो तमंचे व कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के चमड़ा पैंठ निवासी अमजद पुत्र मो. यासीन के साथ लूटपाट करते हैं। उन्होंने बहसूमा व मवाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना करना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। वहीं थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि पुलिस ने गांव सलेमपुर निवासी अनस व औरंगजेेब पुत्रगण चांदे व रिजवान पुत्र शौकत सहित पांच युवकों को घर से उठाया था। लेकिन बाद में पुलिस ने राहुल व मुस्तकीम को लूट में शामिल बताते हुये जेल भेज दिया। बाकि तीनों को अभी हिरासत में रखा है।
विज्ञापन

दोनो शातिर लुटेरे
दोनों शातिर आरोपी लुटेरे हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।- कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed