फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शराब माफियाओं पर शिकंजा

शराब माफियाओं पर शिकंजा

Sun, 03 Mar 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
शराब माफियाओं पर  शिकंजा
- शराब माफियाओं की धरपकड़ के लिए बना प्लान
विज्ञापन

- चुनाव से पहले कसा जाएगा शिकंजा, तीन टीमें गठित
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सहारनपुर व रुड़की में जहरीली शराब के कहर के बाद शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस के निशाने पर रमेश प्रधान, गणेश, शहजाद पासा, तसलीम व अजय उर्फ जंग्गू समेत 82 शराब माफिया हैं तो रडार पर 47 गांव रखे गए हैं। इन पर चुनाव से पहले शिकंजा कसने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार शराब माफियाओं को श्रेणियों में बांटकर उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और रासुका में कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई का प्लान तैयार किया गया है। देहात इलाके में 47 गांवों में सबसे ज्यादा अवैध और जहरीली शराब बेची जाती है। वहीं, शहर में ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई ज्यादा होती है। सरधना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, किठौर में जहरीली शराब बनाने की भट्ठियां चलती है। उनको नेस्तनाबूद करना है।
विज्ञापन

चुनाव में बढ़ती मांग
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस लगी है। चुनाव में अवैध शराब की मांग बढ़ती है। इसको देखते हुए पुलिस ने शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की प्लानिंग बनाई है। एसपी देहात के अनुसार थाना पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के शराब माफियाओं की लिस्ट बनाकर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे विभाग पर होगी कार्रवाई
एसपी देहात का कहना है कि अगर थाना पुलिस शराब की खेप पकड़ती है तो आबकारी विभाग पर कार्रवाई कराई जाएगी। आबकारी विभाग की टीम शराब पकड़ती तो पुलिस पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों में बैठक हुई है। हरियाणा से शराब लाकर मोटा मुनाफा कमाने वाले इन शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed