{"_id":"5b16f8984f1c1b264d8b4ff5","slug":"21528232088-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप, रिश्तेदार सहित तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से गैंगरेप, रिश्तेदार सहित तीन नामजद
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन में से एक आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन मामला संदिग्ध बताया है।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी युवती की शादी मवाना क्षेत्र में हुई है। युवती का आरोप है कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष के एक युवक ने एक साल पहले उससे 20 हजार रुपये उधार लिए थे। बाद में उसने अपने एक दोस्त को भी पांच हजार रुपये उधार दिलाए थे। वह काफी दिन से दोनों से अपने रुपये वापस मांग रही थी।
आरोप है कि सोमवार शाम उसके रिश्तेदार और दोस्त ने उधार लौटाने की बात कहकर परतापुर फ्लाईओवर के पास बुलाया। आरोप है कि रिश्तेदार युवक ने उससे कहा कि पास ही गांव में उसकी बहन रहती है, जहां रुपये रखे हैं। उसे झांसे में लेकर दोनों उसे बाइक से गांव की तरफ ले गए। रास्ते में ही इनका एक और दोस्त मिला। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए। बाद में उसने कताई मिल पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसएसआई परतापुर सतेंद्र यादव के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर सुनील और नरेश निवासी मोदीनगर और देवेंद्र निवासी परतापुर के खिलाफ गैंगरेप की धारा में केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खास बातें:
परतापुर में वारदात, पुलिस का कहना मामला संदिग्ध