{"_id":"5aa194184f1c1bab758b4662","slug":"21520538648-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर ने मारपीट कर युवक से ऑटो छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोर ने मारपीट कर युवक से ऑटो छीना
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूदखोर ने मारपीट कर युवक से छीना ऑटो
मुरादनगर। एक सूदखोर ने मारपीट कर कर्जदार युवक से उसका ऑटो छीन लिया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है।
बहादुरपुर गांव में सोनू परिवार सहित रहता है। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। सोनू ने बताया कि करीब एक साल पूर्व शहर के एक सूदखोर से ब्याज में 27 हजार रुपये लिए थे। वह सूदखोर को ब्याज समेत 37 हजार रुपये लौटा चुका है। आरोप है कि रुपये लौटाने के बाद भी सूदखोर अब 35 हजार रुपये और मांग रहा है। विरोध करने पर सूदखोर ने मारपीट कर उसका ऑटो छीन लिया। ऑटो छिनने के बाद उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एसओ का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। सूदखोर को पकड़ पीड़ित का ऑटो दिलाया जाएगा।