{"_id":"5a4bf3954f1c1b1f168b68d9","slug":"21514926997-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में दिल्ली की फैमिली को पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में दिल्ली की फैमिली को पीटा, हंगामा
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बेगमपुल स्थित राकेश होटल में भाजपा नेता को गोली मारने वालों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई और मंगलवार को फिर ऐसी ही वारदात हो गई। मेरठ कॉलेज के छात्रों ने दिल्ली की एक फैमिली को पीटा और सरेआम पिस्टल लहराई। सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन जांच के बिना वापस लौट गई। पीड़ित परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली की एक फैमिली देहरादून से बेगमपुल पर मंगलवार करीब शाम सात बजे रोडवेज बस से उतरी। फैमिली में दो महिलाएं, दो बच्चे और तीन युवक थे। परिवार खाना खाने के लिए राकेश होटल में चला गया। पानी के छींटे लगने पर पांच युवकों ने परिवार के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने परिवार की पिटाई कर दी। सरेआम पिस्टल लहराकर धमकी दी कि अगर कोई बोला तो गोली मार देंगे। इतना कहकर हमलावर वहां से चले गए। इसकी जानकारी पर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जांच पड़ताल के नाम पर पीड़ित परिवार को दिल्ली के लिए रोडवेज बस में बैठाकर रवाना कर दिया। पुलिस ने एक बार यह पता लगाना भी मुनासिब नहीं समझा कि आखिर मारपीट करने वाले कौन युवक थे। चर्चा है कि मारपीट करने वाले युवक मेरठ कॉलेज के छात्र थे। जिसमें एक युवक का नाम अंकित बताया गया है। राकेश होटल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने फुटेज तक नहीं देखी। कार्यवाहक एसओ सदर बाजार चंदगीराम यादव ने बताया कि आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
खास बातें:
- बेगमपुल स्थित राकेश होटल में हुई वारदात
- पुलिस पहुंची, लेकिन फुटेज तक नहीं देखी
- मारपीट के आरोपी मेरठ कॉलेज के छात्र बताए