{"_id":"5a3ebb584f1c1b74698c390f","slug":"21514060632-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती से इंकार किया तो उठाने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्ती से इंकार किया तो उठाने की दी धमकी
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। 11वीं की छात्रा को एक युवक पिछले एक माह से परेशान कर रहा है। छात्रा ने अकेले स्कूल और ट्यूशन तक जाना बंद कर दिया है। छात्रा ने आरोपी द्वारा व्हाट्सएप पर अश्लील बात और फोटो तक पुलिस को दिखाए, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं है। आरोप है कि मनचला धमकी दे रहा है कि अगर दोस्ती नहीं की तो वह उसको उठाकर ले जाएगा। यह मामला सिविल लाइन क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
दहशत में छात्रा व उसका परिवार
युवक ने छात्रा को दोस्ती के लिए कहा, लेकिन छात्रा ने इनकार कर दिया। इसके बाद से वह लगातार धमकी दे रहा है। आरोपी ने छात्रा के एफबी अकाउंट से उसके फोटो उठाकर छात्रा के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिए। आरोपी कहता कि वो उसे नहीं छोड़ सकता। ऐसे में छात्रा और उसके परिवार में दहशत है।
आखिर खामोश क्यों है पुलिस
छात्रा और उसके परिजनों ने साकेत पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार से इसकी शिकायत की थी। आरोपी के द्वारा भेजे मैसेज और फोटो भी छात्रा ने दरोगा को दिखाए। लेकिन दरोगा ने आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। उसके बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि एसओ सिविल लाइन का कहना है कि यह शिकायत उनके सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
कैसे चलेगा सुरक्षा प्लान
महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में सरकार और पुलिस अधिकारियों द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। 1090 (वुमन हेल्प लाइन नंबर), एंट्री रोमियो स्क्वायड, शक्ति मोबाइल समेत कई अभियान चल रहे है। लेकिन अब पुलिस ही शिकायतों को दबाकर बैठ जाएगी तो कौन सा अभियान कारगर सिद्ध होगा।
मामला गंभीर है। पुलिस से शिकायत कर पीड़ित ने सुबूत दिए हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए थी। इस मामले की जांच कराई जाएगी। साकेत चौकी इंचार्ज से भी इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी
खास बात
एक माह से एक युवक छात्रा को कर रहा है परेशान
पुलिस से की शिकायत, लेकिन नहीं की गई कोई कार्रवाई