फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर वृद्ध की हत्या, शव केरोसिन से जलाया

हाईवे पर वृद्ध की हत्या, शव केरोसिन से जलाया

Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर वृद्ध की हत्या, शव केरोसिन से जलाया
कंकरखेड़ा/मेरठ। नेशनल हाईवे-58 पर कंकरखेड़ा इलाके में सोमवार देर रात दिल्ली निवासी एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। शव की पहचान न हो, इसलिए केरोसिन से जला दिया गया। मंगलवार को करीब पांच घंटे बाद शव की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने इसे हत्या मानने से इंकार किया तो वृद्ध के परिजनों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त राधेश्याम सोनी (70) निवासी सी ब्लॉक भजनपुरा दिल्ली के रूप में हुई। राधेश्याम सोमवार सुबह घर से 200 रुपये लेकर परतापुर बाईपास स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में दांतों के डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह करीब छह बजे पुलिस हाईवे स्थित शोभापुर गांव के पास अधजला शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची थी।
विज्ञापन

फोटो से हुई पहचान
आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोपहर को राधेश्याम के परिजन थाना कंकरखेड़ा पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें अधजले शव की फोटो दिखाई। जिससे परिजनों ने पहचान कर ली। उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबड़ा लगवाना था
पुलिस के मुताबिक राधेश्याम प्राईवेट फैक्ट्री से रिटायर्ड थे। उनका एक पुत्र संजय और पांच पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सभी दांत गिरने पर वह जबड़ा लगवाना चाहते थे। इसके लिए वह बाईपास स्थित एक मेडिकल कॉलेज के डेंटिस्ट के संपर्क में थे। पहले भी कई बार वह चिकित्सक से मिल चुके थे।
कड़ी से कड़ी जोड़ रही पुलिस
आसपास के लोगों के अनुसार वृद्ध के शरीर पर चोटों के निशान थे। शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगाई गई थी। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि केरोसिन से शव को पहचान छिपाने के लिए फूंका गया या फिर पिटाई कर वृद्ध को जिंदा जला दिया गया। घटनास्थल पर काफी दूर तक केरोसिन बिखरा मिला है। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह हुई और शव को यहां पर लाकर जलाया गया। कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
सीमा विवाद में भिड़े चौकी इंचार्ज
जिस जगह वृद्ध का शव मिला वहां से शोभापुर पुलिस चौकी की दूरी सौ मीटर तो योगीपुरम चौकी की दूरी 50 मीटर है। इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। शोभापुर चौकी इंचार्ज हेम सिंह सैनी व योगीपुरम चौकी इंचार्ज अजय देशवाल एक-दूसरे के चौकी क्षेत्र में शव बताकर आपस में उलझते रहे। बाद में सीओ दौराला पंकज कुमार की फटकार के बाद हेम सिंह ने शव पीएम के लिए भिजवाया।

तो फिर क्यों करें रिपोर्ट दर्ज
परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हत्या किसने कराई होगी, कोई अंदेशा तक नहीं है। यह सुनकर पुलिस बोली कि फिर रिपोर्ट दर्ज कराने की जरूरत क्या है। यह हादसा भी हो सकता है। पुलिस की यह बात सुनकर परिजन भड़क गए। बोले कि हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। केरोसिन भी मौके पर मिला है। इसके बावजूद भी पुलिस मामले हो हादसा कैसे बता सकती है। बाद में सीओ ने अज्ञात में केस दर्ज कराया।
खास बात
कंकरखेड़ा में एनएच-58 पर सनसनीखेज वारदात
भजनपुरा दिल्ली निवासी था, पांच घंटे बाद हुई शव की शिनाख्त
पुलिस हत्या मानने को ही तैयार नहीं हुई, परिजनों में आक्रोश फैला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed