{"_id":"5c47701bbdec2273584f38a3","slug":"201548185627-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूस से कुकर्म के बाद हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूस से कुकर्म के बाद हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम से कुकर्म के बाद हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादनगर। रावली कला गांव में छह माह पहले कुकर्म के बाद हुई छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना वाले दिन छात्र के साथ खेल ले रहे बच्चों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। गांव के झोलाछाप पशु चिकित्सक ने कुकर्म के बाद पहचान छिपाने के लिए छात्र की गला दबाकर हत्या की थी।
छह माह पहले चार अगस्त को रावली कला गांव के एक मंदिर के पास गन्ने के खेत में कक्षा तीन के छात्र (9) का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म करने के बाद गला दबाकर छात्र की मौत होना आया था। छात्र के चाचा ने अज्ञात में हत्या व पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीम का गठन किया था। पुलिस ने गांव के कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। मृतक छात्र के परिजन कई बार एसएसपी से भी मिले थे। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि 3 अगस्त को छात्र के साथ जो बच्चे खेल रहे थे उनसे पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि शाम के वक्त वह मंदिर के पास खेल रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में झोलाछाप पशु चिकित्सक डा. आदेश कुमार आया और सभी भगाने लगा। सभी बच्चे वहां से भाग गए, लेकिन छात्र नहीं भागा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन निकाली तो पता चला कि जिस खेत में बच्चे का शव मिला था आरोपी की लोकेशन वही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पहचान उजागर होने के डर से दबा दिया गला
प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि 3 अगस्त की शाम आरोपी झोलाछाप डॉक्टर आदेश कुमार ने खेत में बैठकर शराब पी, इसके बाद छात्र का अपहरण कर ईख के खेत में कुकर्म किया। इस दौरान पीड़ित छात्र ने बताया कि वह सारी बात अपने पापा से बता देगा। पकड़े जाने और पहचान उजागर के डर से आरोपी छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी।