फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर में पेड़ पर लटका मिला शव

परतापुर में पेड़ पर लटका मिला शव

Fri, 22 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
परतापुर में पेड़ पर लटका मिला शव
मेरठ। परतापुर के खेड़ा बलरामपुर गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह खेड़ा गांव के जंगल में पेड़ पर युवक का शव लटके मिलने की सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार करीब तीस साल के युवक की गर्दन पर लाल रंग का कपड़ा बंधा था। इसी से फांसी लगाई गई थी। शव कई दिन पुराना लग रहा है। युवक ने लाल रंग का लोवर और सफेद शर्ट पहनी थी। पेड़ के पास ही साइकिल खड़ी थी। जिस पर रखे बोरे में राज मिस्त्री का सामान भरा था। पुलिस का मानना है कि युवक पेशे से राजमिस्त्री हो सकता है। आशंका है कि पारिवारिक या अन्य किसी कारण से परेशान होेकर उसने आत्महत्या की है। हालांकि ये भी शोर मचा था कि युवक को किसी ने मारा है। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर किसी तरह की चोट आदि के निशान भी नहीं थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed