{"_id":"5ad26c484f1c1b62098b4928","slug":"201523739720-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.50 लाख लूटने की सूचना निकली फर्जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4.50 लाख लूटने की सूचना निकली फर्जी
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्रह्मपुरी में शनिवार सूदखोर से परेशान होकर एक बैंक कर्मी ने 4.50 लाख रुपये लुटवा दिए। जानकारी लगते ही एसएसपी व एसपी सिटी मौके पर पहुुंचे। एसएसपी ने बैंक कर्मी की पत्नी को बुलाकर पूछताछ की, तब जाकर जानकारी हुई कि लूट फर्जी हैं।
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के जाटव गेट निवासी पुष्पेंद्र कोऑपरेटिव बैंक में कर्मचारी है। एसएसपी के मुताबिक पुष्पेंद्र ने गंगानगर निवासी एक भाजपा नेता से ब्याज पर चार लाख रुपये लिए थे। भाजपा नेता उससे मोटा ब्याज वसूलता रहा। जिसके चलते वह पैसा नहीं उतरा। भाजपा नेता लगातार पैसा का दबाव बना रहा था। जिसके चलते युवक ने फर्जी लूट का ड्रामा किया।
पुष्पेंद्र ने थाने में आकर सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके 4.50 लाख रुपये लूट लिए। यह सूचना फ्लैश होते ही खलबली मच गई। एसएसपी ने पुष्पेंद्र की पत्नी को बुलाया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने बताया कि पुष्पेंद्र के पास पैसा नहीं था। उसके बाद पुष्पेंद्र ने भी फर्जी लूट की बात कबूल की। एसएसपी ने महिला की प्रार्थना पर पुष्पेंद्र को छुड़वाया।