फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीएसयू के प्रोफेसर की ई-मेल आईडी हैक

सीसीएसयू के प्रोफेसर की ई-मेल आईडी हैक

Wed, 28 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू के प्रोफेसर की ई-मेल आईडी हैक
सीसीएसयू के प्रोफेसर की ई-मेल आईडी हैक
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की ई-मेल आईडी हैक कर ली गई। हैकर ने प्रोफेसर के दोस्तों को ई-मेल भेजकर एक लाख रुपये की मदद मांग ली। दोस्तों ने प्रोफेसर को कॉल कर इसके बारे में पूछा तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विवि के सांख्यकी विभाग के हेड डॉ. राकेश गुप्ता ने मेडिकल थाने में दी तहरीर में बताया कि हैकर ने उनके दोस्तों और परिचितों को ई-मेल में एक फर्जी खाता नंबर भी भेजा, जिसमें रकम जमा करने की बात कही गई थी। परिचितों ने प्रोफेसर को फोन करके ई-मेल की जानकारी दी। जिसके बाद प्रोफेसर ने पुलिस के अलावा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल भी अलग से जांच करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गंगानगर निवासी एक महिला प्रोफेसर की भी ई-मेल आईडी हैक कर ली गई थी। हैकर ने महिला प्रोफेसर की एक रिश्तेदार से आर्थिक सहायता के नाम पर एक लाख रुपये खाते में डलवा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
हैकर ने प्रोफेसर के दोस्तों को ई-मेल भेजकर मांगी एक लाख रुपये की मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed