फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मजदूर ने जानलेवा हमला बोलकर महिला को लूटा

मजदूर ने जानलेवा हमला बोलकर महिला को लूटा

Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मजदूर ने जानलेवा हमला बोलकर महिला को लूटा
कंकरखेड़ा/मेरठ। श्रद्धापुरी डबल स्टोरी में एक मजदूर महिला पर जानलेवा हमला कर लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गया। महिला की अस्पताल में हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से गाजियाबाद निवासी पं. सुशील शास्त्री पूजा पाठ कराते हैं। उनका डिफेंस एंक्लेव स्थित मकान काफी समय से बंद पड़ा था, जिसे किराए पर देना था। उसकी साफ सफाई कराने के लिए शिवचौक से एक मजदूर लाया गया था। रविवार को मजदूर पुताई और पॉलिश का काम कर रहा था। इस दौरान सुनील गाजियाबाद गए हुए थे जबकि उनकी पत्नी रुचि शास्त्री दूसरे कमरे में बैठी थीं। उनकी बेटी छत पर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

रुचि ने काफी वजन की चेन, झुमकी, अंगूठी आदि जेवर पहने हुए थे, जिन्हें लूटने के लिए मजदूर ने घर की रसोई में रखे बांट एक तौलिए में बांध लिए और रुचि के सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार कर दिए। रुचि के बेहोश होने पर हमलावर मजदूर महिला के जेवरात व सेफ में रखे जेवरात लूटकर फरार हो गया। कुछ देर बाद महिला की बेटी वहां पहुंची तो मां को लहूलुहान हालत में देखकर उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर सीओ दौराला पंकज सिंह और इंस्पेक्टर दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। सुशील शास्त्री और परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बेटी रोते हुए यही कह रही थी कि जेवरात ले जाने थे तो ले जाता, इस तरह से हमला तो न करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ मजदूर
बताया गया कि रुचि खुद ही मजदूर को शिव चौकी से लेकर आई थीं। घटना के बाद पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान आरोपी मजदूर सुबह के वक्त स्कूटी पर सवार महिला के पीछे-पीछे साइकिल पर आता हुआ साफ साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वारदात को अंजाम देकर भागता हुआ कैमरे में कैद हो गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार फुटेज की सहायता से आरोपी मजदूर की तलाश की जा रही है। आरोपी आसपास के क्षेत्र का ही रहने वाला है। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed