फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चेतन हत्याकांड

चेतन हत्याकांड

Tue, 20 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चेतन हत्याकांड

विज्ञापन
मेरठ। चेतन हत्याकांड में गवाहों के बयान और जिरह कराने के लिए रोज कड़ी सुरक्षा में मितन व रवि को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंचती है। सोमवार को भी दोनों भाइयों को सुरक्षा के घेरे में लाया गया। अब मंगलवार को कोर्ट में रवि की जिरह होगी।
17 जुलाई 2017 को सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव में चेतन उर्फ भूरा की हत्या हुई थी। जिसमें चेतन की मां सावित्री, भाई मितन व रवि गवाह थे। आरोपियों ने तीन फरवरी 2018 को सावित्री और फिर उसके दामाद बबलू की हत्या कर दी। अब मितन और रवि को धमकी दी हुई है। इसको देखते पुलिस ने दोनों भाइयों की गवाही और स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट पीयूष शर्मा की अदालत में जिरह कराने के लिए कड़ी सुरक्षा में लाती है। पिछले पांच दिन से रोजाना कड़ी सुरक्षा में पुलिस दोनों भाइयों को कोर्ट में लाती और बयान व जिरह कराकर वापस ले जाती है। दोनों भाइयोें के सामने रोजाना कुख्यात सुमित जाट होता है। सोमवार को जिरह पूरी न होने के कारण अदालत ने मंगलवार की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन


आज होगी टोनी के रिमांड पर सुनवाई
मेरठ। परतापुर के सोहरका दोहरे हत्याकांड की साजिश के आरोपी सुशील मूंछ के बेटे मंजीत उर्फ टोनी के रिमांड पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, परंतु कचहरी में शोक सभा होने के कारण नहीं हुई। वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सीजेएम रमानंद रिमांड पर सुनवाई के लिये मंगलवार की तारीख नियत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed