फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में वोट न डालने पर हत्या की धमकी

पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में वोट न डालने पर हत्या की धमकी

Mon, 20 Nov 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में वोट न डालने पर हत्या की धमकी
पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में वोट न डालने पर हत्या की धमकी
विज्ञापन

मेरठ। खुशहाल नगर में एक पार्टी से चुनाव लड़ रहे पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में वोट न डालने पर एक युवक ने सरेआम हत्या का ऐलान कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। कार्रवाई को लेकर कॉलोनी के लोगों की बैठक हुई।

लिसाड़ीगेट के खुशहाल नगर निवासी एक पार्टी का प्रत्याशी वार्ड-81 से पार्षद का चुनाव लड़ रहा है। रविवार को एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मोबीन अहमद के घर में घुसकर धमकी देते हुए कहा कि यदि उक्त पार्षद प्रत्याशी को वोट नहीं दी तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने एक जाति के पक्ष में वोट डालने की धमकी दी। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी भाग निकला। हंगामे की सूचना पर यूपी 100 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस थाने में तहरीर देने की बात कहकर चलती बनी। उसके बाद मोबीन ने अपने परिवार की जान का खतरा जताते हुए आसपास के लोगों के साथ बैठक की। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि पूरे मामले में लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed