फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर में बदमाशों ने दूध व्यापारी को गोली मारी

परतापुर में बदमाशों ने दूध व्यापारी को गोली मारी

Thu, 02 Nov 2017 03:10 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
परतापुर में बदमाशों ने दूध व्यापारी को गोली मारी
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में घाट रोड पर बुधवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने दूध व्यापारी पर हमला कर दिया। एक गोली दूध व्यापारी के सीने के पास जा लगी। खून से लथपथ युवक बाइक से गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट गांव निवासी रिंकू पुत्र विजय सिंह गोलाबढ़ में दूध की डेयरी करता है। रात करीब नौ बजे युवक डेयरी बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। घाट रोड पर एक कॉलेज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे मार दी। हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गये। कंट्रोल रूम की सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घायल युवक की हालत ठीक है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

- घाट रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात
- दूध की डेयरी बंद करके बाइक से घर जा रहा था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed