फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत

घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत

Mon, 18 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर में घुड़चढ़ी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर बच्चे की गोली मारकर हत्या की गई है। दूल्हे के चार रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक वीडियोग्राफर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खैरनगर बड़ वाली गली निवासी फैसल पुत्र यामीन की रविवार को शादी थी। बारात जैदी फार्म जानी थी। दोपहर में घुड़चढ़ी के दौरान घर के पास ही डीजे पर डांस कर रहे कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली वहीं पास खड़े मोहल्ले ही फिरोज (12) पुत्र अलाउद्दीन की छाती में जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। फिरोज को परिजन आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फिरोज की मौत के बाद मोहल्ले में तनाव हो गया। फिरोज के पिता का आरोप है कि चढ़त के दौरान डीजे बहुत तेेज आवाज में बज रहा था। उसने डीजे बजाने से मना किया तो दूल्हे के रिश्तेदारों ने असलहों से सीधे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली फिरोज को लगी और उसकी मौत हो गई। कई लोग बाल-बाल बचे। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि अलाउद्दीन की तहरीर पर दूल्हे फैसल के मामा शकील और पठान, मौसा जग्गू और बहनोई नदीम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। विवाह मंडप पहुंचने पर पता चला कि वहां शादी का प्रोग्राम भी कैंसल हो गया था। वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed