फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरकारी जमीन पर बने रेस्टोरेंट पर प्रशासन का नोटिस

सरकारी जमीन पर बने रेस्टोरेंट पर प्रशासन का नोटिस

Fri, 15 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर बने रेस्टोरेंट पर प्रशासन का नोटिस
सरकारी जमीन पर बने रेस्टोरेंट पर प्रशासन का नोटिस
विज्ञापन

मेरठ।
हापुड़ रोड स्थित सरकारी जमीन के खसरा नंबर 4599 में बने रेस्टोरेंट पर प्रशासन ने जांच बैठा दी है। इस मामले में होटल मालिक को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा मालिकाना हक के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। लेकिन अभी तक भी एमडीए का इस मामले में कोई संज्ञान न लेना सभी को चौंका रहा है।
खसरा नंबर 4599 नजूल की भूमि है। जिस पर हाजी साईद नाम के व्यक्ति ने सईद रेस्टोरेंट का निर्माण कर लिया है। गुलमर्ग सिनेमा के पास सरकारी जमीन में मुख्य मार्ग पर बने इस रेस्टोरेंट को लेकर अमर उजाला माय सिटी में 5 सितंबर को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने जहां तहसील से रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिए थे, तो इसी मामले में युवा समाजसेवी राहुल राणा ने बाद में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एमडीए वीसी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के यहां शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

राहुल राणा ने पत्र में सरकारी जमीन पर रेस्टोरेंट निर्माण के साथ ही इसका नक्शा एमडीए से स्वीकृत न होने का भी आरोप लगाया है। इस शिकायती पत्र के आधार पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की तरफ से रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें रेस्टोरेंट मालिक से मालिकाना हक के साक्ष्य सहित जवाब देने को कहा गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि नोटिस प्राप्त होने के बाद रेस्टोरेंट मालिक ने जवाब देने के बजाए कोर्ट जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए ने नहीं लिया संज्ञान
सरकारी जमीन पर बने इस रेस्टोरेंट का नक्शा स्वीकृत नहीं हुआ है। बावजूद इसके शिकायत होने के बाद भी एमडीए की तरफ से इस अवैध निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई तो दूर नोटिस तक जारी नहीं किया गया है। जिसे लेकर लोगों में चर्चा है।
खास बात
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मांगा मालिकाना हक का साक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed