फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एंडेवर ने रौंदा, मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एंडेवर ने रौंदा, मौत

Mon, 14 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एंडेवर ने रौंदा, मौत
मेरठ। रुड़की रोड पर सोफीपुर के पास सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एंडेवर गाड़ी ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। लालकुर्ती पुलिस ने शव मोर्चरी भेजकर गाड़ी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम थानाक्षेत्र अंतर्गत डीआईजी पीएसी आवास के पास राजदुलारी (50) पत्नी सीबी दूबे का परिवार किराये पर रहता है। दूबे सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। सोमवार सुबह पांच बजे राजदुलारी रोजाना की तरह रुड़की रोड पर सैर करने निकली थीं। तभी एक एंडेवर गाड़ी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। एसओ लालकुर्ती बृजेश कुमार का कहना है कि गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे प्रतीत हो रहा कि चालक को भी चोट जरूर लगी होगी। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सुहेल के नाम से है, इससे ज्यादा अभी जानकारी नहीं हो सकी। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कौन है सुहेल
सुहेल कौन है, इसको लेकर कई चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि सुहेल एक नेता का बेटा है। पुलिस का कहना है कि आरटीओ विभाग से इसकी जानकारी की जाएगी। वहीं, चालक की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- महिला की मौके पर मौत, आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed