फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेटियों पर बुरी नियत रखता था, मरवा डाला

बेटियों पर बुरी नियत रखता था, मरवा डाला

Sun, 17 Mar 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बेटियों पर बुरी  नियत रखता था, मरवा डाला
- जेई सुशील की घिनौनी हरकत से परेशान था पूरा परिवार
विज्ञापन

- पत्नी ने एक युवक से दोस्ती की और फिर वारदात करा दी
- आरोपी युवक, पत्नी और बेटी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला हत्याकांड
फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नलकूप के जेई सुशील कुमार की घिनौनी हरकत ही उसकी मौत का कारण बनी। जेई बेटियों पर बुरी नियत रखता था, इसके चलते पत्नी को बेटी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचनी पड़ी। वारदात करने के लिए महिला ने सोशल साइट के जरिये एक युवक से दोस्त की। महिला ने प्यार का हवाला देकर उसे राजस्थान से बुलाकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने महिला, युवक और बेटी को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है।
एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जेई की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को जेल चुंगी चौराहा स्थित ट्यूबवेल कॉलोनी में नलकूप के जेई सुशील कुमार निवासी सलोनी सहारनपुर की हत्या हुई थी। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार सैन उर्फ सोनू निवासी नाहरावाली अनूपगढ़ श्रीगंगानगर राजस्थान, जेई सुशील की पत्नी मोनिका उर्फ डोली और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोनिका ने बताया कि उसका पति सुशील बेटियों पर बुरी नियत रखता था। उसकी गंदी हरकतों से परिवार परेशान था। मोनिका ने सुशील की घिनौनी हरकतों के बारे में अपनी सास परीक्षा देवी को भी बताया था। पति की हत्या करने के लिए मोनिका ने जून 2018 में किलिप इंडिया एप के जरिये पवन से दोस्ती की। दोनों में अवैध संबंध भी बने। पवन अक्सर मोनिका से मिलने के लिए मेरठ आता था। पति की गंदी हरकतों के बारे में महिला ने पवन को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को मार दो, मैं तुम्हारी हो जाऊंगी
पुलिस ने बताया कि मोनिका पवन से कहती थी कि सुशील अब मेरे और तुम्हारे रिश्ते में रोडा बना हुआ है। पति को मार दो मैं तुम्हारी हो जाऊंगी। मोनिका ने पवन को फोन कर मंगलवार की रात मेरठ बुलाया। जेल चुंगी के पास ही एक होटल में कमरा ले लिया। सुबह पवन ट्यूबवेल कॉलोनी पहुंचा। मोनिका ने सुबह फोन कर पवन को बुला लिया। इससे पहले मोनिका की बड़ी बेटी ने अपनी पिता के हाथ पैर बांध दिए थे। जिसके बाद तीनों ने मिलकर सुशील की हत्या कर दी।
सुपारी के नाम के मां ने दिए 20 हजार रुपये
पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताया कि जेई सुशील कुमार की हत्या की प्लानिंग में उसकी मां परीक्षा देवी भी शामिल थी। परीक्षा देवी ने 20 हजार रुपये अपनी पुत्रवधू को देकर कहा था कि ये पैसे तेरे काम आएंगे। बेटे की घिनौनी हरकत वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। हत्या किसी से करानी पड़ेगी, जिसमें तुमको पैसे की जरूरत होगी। पुलिस ने परीक्षा देवी की तलाश में एक टीम सहारनपुर भेजी है। वहीं पुलिस ने प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया।

सुशील को न मरवाती तो क्या करती
प्रेसवार्ता में मोनिका ने बताया है कि सुशील को नहीं मरवाती को क्या करती। सुशील अपनी गलती हरकतों से बाज नहीं आता था। दोनों बेटियां परेशान हो चुकी थी। सुशील ने परिवार को किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा था। पवन को बुलाया था और वह वारदात करके राजस्थान चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed