फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट, घायल

घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट, घायल

Thu, 14 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन भाइयों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने बुधवार को सीओ मवाना के पास पहुंचकर शिकायत की है।

गुढ़ा गांव निवासी यशवीर ने बताया कि बीती नौ मार्च को गांव में बारात आई हुई थी। वह ग्रामीणों के साथ बुग्गी पर बैठकर बारात देख रहा था। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति शराब के नशे में वहां से गुजरा और उनसे गालीगलौज करने लगा। इस पर वह अपने घर लौट गए। आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति अपने दो भाइयों के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए आई उसकी पत्नी डॉली एवं भाभी बबीता के साथ उक्त तीनों युवकों ने जमकर मारपीट की। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी मांग को लेकर बुधवार को पीड़ित सीओ मवाना यूएन मिश्रा से मिला। प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सीओ मवाना यूएन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed