{"_id":"5c5c93ffbdec2229d23978be","slug":"191549571071-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के एसडीओ को बंधक बनाकर पीटा, घंटो बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत विभाग के एसडीओ को बंधक बनाकर पीटा, घंटो बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटरों की चेकिंग के लिए टीम लेकर लिसाड़ी गेट के श्यामनगर पहुंचे थे एसडीओ
बिजली विभाग के कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में हंगामा
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ाया, एसडीओ ने कराया 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में बृहस्पतिवार को बिजली मीटरों की चेकिंग करने पहुंचे एसडीओ को लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर टीम के साथ बंधक बना लिया। पुलिस कर्मचारियों को बंधनमुक्त कराकर थाने पहुंची तो लोगों ने हंगामा और पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ा लिया। एसडीओ की तहरीर पर 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट बिजलीघर के एसडीओ एके सिंहल मीटर चेक करने श्यामनगर में धोबी वाली गली पहुंचे थे। अभी टीम ने तीन मीटर ही उतारे थे कि वहां जुटी भीड़ ने हंगामा कर दिया। एसडीओ और कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर उन्हें कमरे में बंधक बना लिया। एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन किया तो उस पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची फैंटम पुलिस भीड़ का रुख देखकर भाग खड़ी हुई। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि टीम ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की है। सूचना पर पहुंचे सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह एसडीओ और टीम को बंधनमुक्त कराकर थाने ले आए। जहां एसडीओ और कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग की।
इस बीच काफी संख्या में लोग इस्लामुद्दीन और नौशाद के नेतृत्व में थाने पहुंचे और बिजली विभाग की टीम पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट ने समझाने की कोशिश की तो पुलिस से धक्कामुक्की और बिजली विभाग के कर्मचारियों से गालीगलौज की गई। भीड़ ने नारेबाजी की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान थाने के बाहर कई महिलाओं ने खुद कपड़े फाड़ने का भी ड्रामा किया। जो भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, उसी पर लाठी बरसाकर दौड़ा लिया। पुलिस ने तमाशबीन बने तीन युवकों की स्कूटी का भी चालान कर दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार एक आरोपी शानू पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर बखेड़े की सूचना पर एसपी सिटी आसपास के थानों का फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार एसडीओ की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने और बलवे में दो नामजद सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लाठीचार्ज का आरोप गलत है। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को फटकारा था। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।