{"_id":"5ba55303867a557ed4317bbc","slug":"191537561347-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा, सिपाही के बेटे चला रहे वाहन चोरी का गिरोह, एक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा, सिपाही के बेटे चला रहे वाहन चोरी का गिरोह, एक पकड़ा
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा और सिपाही का बेटा निकले बाइक चोर
गंगानगर। ए ब्लॉक निवासी आदित्य कौशिक बृहस्पतिवार शाम थाने के पास स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने आए थे। इसी बीच उनकी बाइक चोरी हो गई। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें दो युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई पड़े। आदित्य ने फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश शुरू की। इस दौरान आदित्य ने अपनी चोरी हुई बाइक के साथ एक युवक को रक्षापुरम क्षेत्र से पकड़ लिया। युवक के पास से एक चोरी की स्कूटी भी मिली। सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस युवक को थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ईशापुरम कॉलोनी निवासी अमित बताया। युवक के मुताबिक उसके पिता यूपी पुलिस में सिपाही हैं। वहीं साथी का नाम बंटी उर्फ कमल निवासी पुलिस लाइन बताया। युवक के मुताबिक बंटी के पिता यूपी पुलिस में ही सब इंस्पेक्टर हैं। गंगानगर पुलिस के मुताबिक युवकों से चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कमल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है, लेकिन वह नहीं मिला।