फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फिर एसएसपी के पास पहुंचा हॉकी खिलाड़ी से छेड़छाड़ का मामला

फिर एसएसपी के पास पहुंचा हॉकी खिलाड़ी से छेड़छाड़ का मामला

Wed, 01 Aug 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 01 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
फिर एसएसपी के पास पहुंचा हॉकी खिलाड़ी से छेड़छाड़ का मामला
एशिया कप हॉकी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कालोनी में हॉकी खिलाड़ी से छेड़छाड़ का मामला मंगलवार रात फिर से एसएसपी के पास पहुंच गया।पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक उसे परेशान करता है। कई बार आरोपी तेजाब डालने की धमकी दे चुका है। आरोपी के डर से उसने घर से निकलना भी बंद कर दिया है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं आरोपी युवक की बहन ने भी हॉकी खिलाड़ी के भाई पर छेड़छाड़ के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को छात्रनेता डॉ. रवि प्रकाश हॉकी खिलाड़ी के साथ एसएसपी से मिले। कहा कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया। एसएसपी राजेश पांडेय ने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश और तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed