{"_id":"5b2eabf44f1c1b36208b4b00","slug":"191529785332-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक टिप्पणी पर ब्राहमण समाज के लोगों ने घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक टिप्पणी पर ब्राहमण समाज के लोगों ने घेरा थाना
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक टिप्पणी पर थाना घेरा
मेरठ। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शनिवार को माहौल गरमा गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्रह्मपुरी थाने में जमकर हंगामा किया। इस दौरान आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि एक जाति विशेष के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ फेसबुक और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। ये माहौल बिगाड़ने की साजिश है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के लिए साइबर सेल की टीम भी लगाई गई है। इस दौरान राकेश गौड़, अनुराग शर्मा, सुनीत दत्त शर्मा, रविंद्र शर्मा, बंसत, दुष्यंत, आशीष शर्मा, किशन शर्मा, राजू, विपिन, संजय, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।