फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खैर नगर में मिली फुटेज, उलघन, सरोहा में तलाशे सुराग

खैर नगर में मिली फुटेज, उलघन, सरोहा में तलाशे सुराग

Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खैर नगर में मिली फुटेज, उलघन, सरोहा में तलाशे सुराग
खैर नगर में मिली फुटेज, उलधन, सरोहा में तलाशे सुराग
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारी नेता के पोते मुकेश की हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने खैर नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोपहर में मुकेश खैर नगर में नजर आया। इसके बाद पुलिस ने खरखौदा क्षेत्र के नरहेड़ा, सलावा और उलधन गांव में जाकर पूछताछ की। पुलिस को शक है कि इन गांवों से ही इस हत्याकांड के तार जुडे़ हैं।
मुकेश रविवार दोपहर करीब 11 बजे से लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन चेक की तो दोपहर में उसकी लोकेशन खैर नगर की मिली। शुक्रवार को पुलिस ने खैर नगर जाकर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें दोपहर करीब एक बजे वो अकेला जाता नजर आया। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम मुकेश के मोबाइल पर जिन नंबरों से बात हुई उन नंबरों की लोकेशन खरखौदा के उलधन, सलोहा गांव के आसपास की थी। मुकेश का शव नरहेड़ा गांव से बरामद हुआ था। सलोहा ओर उलधन गांव नरहेड़ा के नजदीक है। मुकेश के परिजनों के अनुसार उक्त गांवों में मुकेश का न कोई परिचित था और ना ही वो पहले कभी यहां गया था। ऐसे में मुकेश वहां कैसे गया? इसी का पता लगाने को शुक्रवार देर रात तक ब्रह्मपुरी पुलिस की टीमें इन गांवों में घूमती है। पुलिस ने ग्रामीणों को मुकेश का फोटो दिखाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


सोमवार तड़के फेंका गया शव
पुलिस पड़ताल में ये भी सामने आया है कि जिस नलकूप के पास सोमवार को मुकेश का शव मिला था। वो नलकूप ऑन रोड है और रविवार को आधी रात तक ग्रामीण उस नलकूप पर नहा रहे थे। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या कहीं ओर कर तड़के शव को यहां लाकर फेंका गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed