{"_id":"5ac7d7e84f1c1bb6618b602d","slug":"191523046376-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभापुर में दलित युवक हत्याकांड़ का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोभापुर में दलित युवक हत्याकांड़ का मामला
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा।
शोभापुर में उपद्रवी बताकर दलित युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते तीसरे दिन भी शुक्रवार को पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात रही।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के मुताबिक गोपीचंद की हत्या में नामजद आशीष और सुनील को शुक्रवार को शोभापुर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुराने विवाद के चलते गोपी की हत्या करना बताया। सीओ दौराला पंकज कुमार का कहना है कि किसी ने भी अगर माहौल खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। गांव में तैनात सीओ ट्रैफिक विजय प्रकाश ने फोर्स के साथ शाम फ्लैग मार्च निकाला। बता दें कि बुधवार शाम शोभापुर में गोपीचंद की हत्या हुई थी। आरोप था कि मनोेज, कपिल, सुमित, अनिल व आशीष ने गोपीचंद का नाम पहले दो अप्रैल को हुए उपद्रव में लिखवाया। उसके बाद फोन करके बुलाकर गोली मार दी थी। पुलिस मुख्य आरोपी मनोज और कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।