फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शास् त्रीनगर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग, हंगामा

शास् त्रीनगर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग, हंगामा

Thu, 22 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शास्
त्रीनगर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग, हंगामा
शास्त्रीनगर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित ए ब्लॉक में कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के बाद बुधवार देरशाम फायरिंग कर दी गई। आरोप है कि मोदीपुरम निवासी एक युवक एक दर्जन हथियार बंद युवकों को लेकर शास्त्रीनगर में पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि एक भाजपा नेत्री ने भी उस पर पिस्टल तानी है। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी पक्ष की एक कार को कब्जे में ले लिया है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ए ब्लॉक निवासी आशीष बंसल कपड़ा व्यापारी हैं। व्यापारी का आरोप है कि मोदीपुरम निवासी एक युवक अपने को एक कुख्यात का शूटर बताकर लंबे समय से उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने कपड़े का कारोबार बंद करने की धमकी दी थी। चार दिन पहले आशीष बंसल पर आरोपी पक्ष ने पिस्टल तानते हुए फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग बुधवार देर शाम शास्त्रीनगर पहुंचे। जब वह पार्क से घर की तरफ जा रहा था तो उसे लोगों ने रोक लिया। एक भाजपा नेत्री ने उस पर पिस्टल तान दी। उसे धमकी दी गई कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी पक्ष के हवाई फायरिंग करने पर वहां लोग जमा हुए तो आरोपी अपनी कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही हंगामा
उधर, भाजपा नेत्री ने भी पुलिस के सामने हंगामा कर दिया कि परिवार का पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। महिलाओं की भीड़ जुटने पर पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे।

पहले से दर्ज है मुकदमा
मेडिकल के कार्यवाहक एसओ राजवीर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। व्यापारी ने पांच दिन पहले ही मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, आरोपी पक्ष की एक महिला पूरे मामले को फर्जी बता रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खास बातें:
मेडिकल थाना क्षेत्र की है घटना, एक भाजपा नेत्री पर पिस्टल तानने का आरोप
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मेडिकल थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed