फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लालकुर्ती में दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंका

लालकुर्ती में दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंका

Thu, 01 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
लालकुर्ती में दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंका
मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में बुधवार तड़के सनसनीखेज वारदात हो गई। दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब से हमला बोल दिया गया। एक खिलाड़ी की हालत गंभीर है तो दूसरी खिलाड़ी का एक हाथ झुलस गया। पुलिस ने हमलावर एक महिला और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे खिलाड़ी और महिला के बीच जेल में विवाद होना बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दौराला थानाक्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी शालू पुत्री सुधीर कुश्ती खिलाड़ी है। शालू की सहेली गरिमा पुत्री हवा सिंह निवासी परतापुर बॉक्सर है। दोनों खिलाड़ी रोजाना कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जाती हैं। बुधवार तड़के करीब 5:30 बजे दोनों खिलाड़ी बेगमपुल से पैदल ही स्टेडियम जा रही थीं। लालकुर्ती पैठ बाजार में बाइक सवार सवार दो युवक और एक महिला ने रेसलर शालू पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब शालू की कमर पर गिरा। डॉक्टरों का कहना है कि शालू करीब 20 प्रतिशत तक झुलस गई। तेजाब की छींटे गरिमा के हाथ पर गिरीं, जिसमें वह भी झुलस गई। दोनों खिलाड़ियों ने मदद के लिए शोर मचाया। लेकिन अलसुबह होने के चलते वहां कोई नहीं पहुंचा। बाद में गरिमा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो यूपी100 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों खिलाड़ियों को पास ही दयानंद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लखनऊ तक हड़कंप, दौड़ी पुलिस
लालकुर्ती पैठ में स्टेट चैंपियन दो खिलाड़ियों पर तेजाब से हमले की सूचना फ्लैश होने पर हड़कंप मच गया। एएसपी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामला लखनऊ तक गूंज गया। डीजीपी की तरफ से मेरठ पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी ने फेंका तेजाब
दयानंद नर्सिंग होम में भर्ती शालू ने बताया कि तेजाब फेंकने वालों में एक महिला सोनी और उसका जीजा था। सोनी बाइक पर पीछे बैठी थी। बाइक पर एक अज्ञात युवक और भी था। सोनी इंचौली के मसूरी गांव की निवासी है। जिसका भाई सचिन जेल में बंद है। क्राइम ब्रांच ने मसूरी में दबिश देकर सोनी और उसके जीजा विजय निवासी बड़ा गांव परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अज्ञात युवक विजय के दोस्त की तलाश की जा रही है।
जेल में हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार पीड़ित शालू का कहना कि उसके पिता सुधीर चौधरी हत्या के मामले में सन 2016 से जेल में बंद थे। वहीं पर सोनी का भाई सचिन भी दुष्कर्म के मामले में बंद है। करीब छह माह पूर्व मुलाकात के दौरान जेल में शालू और सोनी के बीच कहासुनी हो गई थी। तभी सोनी ने धमकी दी कि वह उसे ऐसा सबक सिखाएगी कि वो जिंदगी भर याद रखेगी। उसके बाद भी उसे धमकी मिलती रही। हालांकि ये बात पुलिस के गले नहीं उतर रही। पुलिस जांच करने में जुटी है।

जल्द करेंगे खुलासा
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। मुख्य आरोपी सोनी और उसके जीजा विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिला खिलाड़ी नर्सिंग होम में भर्ती है। आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।
खास बातें:
- कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अभ्यास करने जा रही थीं दोनों
- बाइक पर आए दो युवकों और एक महिला ने की वारदात
- हमलावर जीजा-साली गिरफ्तार, आपसी विवाद बताया घटना का कारण


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed