फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 दिन नौकरी कर लूट लिए थे कंपनी के 8.90 लाख

15 दिन नौकरी कर लूट लिए थे कंपनी के 8.90 लाख

Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
15 दिन नौकरी कर लूट लिए थे कंपनी के 8.90 लाख
मेरठ। एक सप्ताह पहले दिनदहाड़े हुई 8.90 लाख की लूट का बुधवार को खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार महज 15 दिन नौकरी कर कंपनी छोड़ने वाले पूर्व कर्मचारी ने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से 1.16 लाख रुपये बरामद हुए हैं। घटना में कंपनी के एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध बनी है।
विज्ञापन

घटना 26 दिसंबर को एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी रवि और गोपाल के साथ हुई थी। कंपनी का कैशियर रवि यह रकम बैंक में जमा कराने जा रहा था। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार अंदेशा था कि वारदात में कंपनी से जुड़े किसी कर्मचारी ने मुखबिरी की थी। कंपनी के पुराने और वर्तमान स्टाफ की जांच में सामने आया कि भोला रोड निवासी विकास ने नवंबर में केवल 15 दिन काम कर नौकरी छोड़ दी थी। उसे पूछताछ के लिए बुलाया तो वह नहीं आया। पुख्ता जानकारी होने पर बुधवार देर रात विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

15 दिन में बना लिया था प्लान
एसओ के अनुसार विकास ने बताया कि उसने इन 15 दिनों में ही कंपनी के रोजाना के कैश के लेनदेन के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली थी। भोला रोड निवासी बदमाश कपिल के साथ उसने लूट का प्लान बनाया था। वारदात में शामिल दो अन्य बदमाशों की व्यवस्था कपिल ने ही की थी। कपिल के खिलाफ जानी, टीपी नगर और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लूट और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने नहीं आया विकास
एसओ के अनुसार जांच में पता चला कि विकास की नौकरी गोपाल ने ही लगवाई थी। वारदात के दौरान विकास पहचाने जाने के डर से रवि और गोपाल के सामने न आकर घटना के दौरान आसपास ही मौजूद रहा था। पुलिस इस मामले में गोपाल की भूमिका की भी जांच कर रही है।

हिस्से आए 1.40 लाख
एसओ के अनुसार विकास ने बताया कि लूट की रकम में से उसे केवल 1.40 लाख रुपये ही मिले थे। बाकी रकम कपिल और उसके साथियों ने बांटी है। किसको क्या मिला, ये कपिल ही बताएगा। पुलिस कपिल और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
खास बातें
एक सप्ताह पूर्व दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
लूटी गई रकम में से 1.16 लाख बरामद, अन्य बदमाशों की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed