{"_id":"5a1723394f1c1b193e8b46a3","slug":"191511465785-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम के साथ मारपीट के विरोध में हंगामा-bpt","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमाम के साथ मारपीट के विरोध में हंगामा-bpt
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में पहले भी हुई हैं मारपीट की घटनाएं
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। इमाम के साथ मारपीट से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने पर हंगामा किया। ट्रेन में इमाम समेत चार लोगों पर हमले का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी हैं। दो साल पहले जमातियों पर कुछ लोगों ने हमला किया था। इसको लेकर भारी बवाल हुआ था।
हालांकि अफवाह मौलवियों को चलती ट्रेन से फेंकने की थी, लेकिन पुलिस व इमाम गुलजार ने इससे इंकार किया है और बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित इमाम का कहना है कि आरोपी पहले से ही ट्रेन में सवार थे। बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि सिर पर रुमाल क्यों बांधते हो। इसी को लेकर तरह-तरह की धमकी दे रहे थे। पीड़ित बागपत रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरे और फोन से चौहल्दा गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी। इससे गांव और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग देर रात कोतवाली पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गुरुवार को कुछ लोग एसपी से भी मिले। पुलिस अफसरों ने उनको जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।