फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले गिरफ्तार

ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2017 03:03 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले गिरफ्तार
मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस ने मंगलवार को ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह तीन माह में बीस से अधिक बाइक व एक्टिवा चोरी करने के बाद सोतीगंज में 5-6 हजार में बेच चुके हैं।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल मो. असलम ने बताया कि पीवीएस मॉल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से आरसी मांगी तो पता चला कि बाइक चोरी की है। पकड़े गए आरोपी जावेद पुत्र जाहिद निवासी तारापुरी ब्रह्मपुरी और आमिर पुत्र इशरत भूमिया का पुल लिसाड़ी गेट की निशानदेही पर एक एक्टिवा, चार बाइक व एक तमंचा बरामद हुआ है। लिसाड़ी गेट के ही दो युवक फरार हैं जो चोरी की बाइक को बेचने का सौदा करते थे। आरोपियों ने बताया कि वह नई बाइक या एक्टिवा को ही लॉक तोड़कर ऑन डिमांड चोरी करते थे। अधिकांश वाहन मेडिकल, शास्त्रीनगर और नौचंदी क्षेत्र में चोरी करते थे। पुलिस न पकड़े इसके चलते हेलमेट लगाकर चलते थे। चोरी के बाद बाइकों को लिसाड़ी गेट में एक गोदाम में खड़ा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed