{"_id":"598390d44f1c1bdf7b8b4770","slug":"191501794516-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजा जयदेवी नगर का शातिर चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल भेजा जयदेवी नगर का शातिर चोर
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जयदेवी नगर के लोगों ने जिस शातिर चोर को दबोचकर नौचंदी पुलिस को सौंपा था, उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
एसओ नौचंदी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शम्शु आलम उर्फ अब्दुल शकूर पुत्र हाजी मोहम्मद निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट की निशानदेही पर चार हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, एक चेन, लॉकेट, तीन अंगूठी, टॉप्स, कुंडल और कंगन बरामद हुए हैं। यह आरोपी करीब दो माह में अपने साथियों के साथ जयदेवी नगर और कैलाश पुरी में एक दर्जन से ज्यादा घरों में चोरी कर चुका है। जिसमें एक परिवार के लोगों को नशीला स्प्रे कर बेहोश कर दिया गया था। आरोपी पर आठ केस दर्ज हैं। गाजियाबाद और नोएडा में भी वह घटनाएं कर चुका है। यह चोर फर्जी आईडी लगाकर होटल में रहता था। चोरी का सामान एक सराफ को बेचता था। पुलिस इस सराफ और उसके दो साथियों की तलाश कर रही है। वहीं, बुधवार रात गढ़ रोड पर जाम लगाकर पुलिस पर पथराव और बलवा करने के आरोप में जयदेवी नगर और आसपास के एक दर्जन लोगों को नामजद जबकि 50 अज्ञात लोगों पर पुलिस की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
- बुधवार रात जाम और पथराव में पुलिस ने की एक दर्जन नामजद, 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर