फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिवाल खास में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने एक दरोगा का कई घंटे एक मकान में बन्द रखा

सिवाल खास में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने एक दरोगा का कई घंटे एक मकान में बन्द रखा

Sat, 22 Dec 2018 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
सिवाल खास में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने एक दरोगा का कई घंटे एक मकान में बन्द रखा
चौकी प्रभारी पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

थाना प्रभारी और चेयरमैन पति की सूझबूझ से टला बड़ा बवाल

जानीखुर्द। थाना क्षेत्र की सिवालखास चौकी प्रभारी पर अभद्रता सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बवाल उस समय ज्यादा बढ़ गया, जब आक्रोशित भीड़ के बीच आरोपी दरोगा भी पहुंच गया। दरोगा को चेयरमैन के घर में बंद कर किसी तरह थाना प्रभारी और चेयरमैन पति ने भीड़ को समझाबुझाकर शांत किया।
एक सप्ताह पूर्व लालकुर्ती थानें से ट्रांसफर होकर दरोगा धनवीर को जानी थाना की सिवाल खास चौकी का प्रभारी बनाया गया। पांच माह पूर्व भी धनवीर को गंभीर आरोपों चलते सिवाल चौकी के प्रभारी पद से हटाया गया था। लेकिन अधिकारियों ने फिर से दरोगा की तैनाती वहीं पर कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सिवाल चौकी का चार्ज लेते ही दरोगा धनवीर ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। दो तीन दिन से दरोगा कस्बे में कहीं भी चेकिंग करने के नाम पर ग्रामीणों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार कर रहा था। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ था। शुक्रवार दोपहर बूढ़ा पीर के पास दरोगा धनवीर दो सिपाहियों के साथ बाइकों की चैकिंग कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान पास ही में मौजूद मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे नमाजियों से गाली गलौच करते हुए दरोगा उनके पीछे डंडा लेकर दौड़ लिया। जिससे नमाजियों में भगदड़ मच गई। इसमें कई व्यक्तियों को गिरने से चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी थोड़ी ही देर में पूरे कस्बे में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों मौके पर जमा होने लगे। भीड़ बढ़ते देख पुलिस मौके से चली गई। मामले की जानकारी मिलने पर जानी थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाते हुए चेयरमैन के आवास पर गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत करने लगे। इस दौरान भीड़ भी वहां पहुंच गई।
वार्ता के दौरान आरोपी दरोगा धनवीर भी मौके पर आ गया। भीड़ दरोगा को देखकर बेकाबू हो गई और गाली गलौच करने लगी। माहौल तनाव पूर्ण होता देखकर चेयरमैन पति गुलजार और थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी ने दरोगा धनवीर को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद भी भीड़ हंगामा करती रही। करीब दो घंटे तक भीड़ के बीच दरोगा चेयरमैन के घर में बंद रहा। इस दौरान भीड़ ने जानी थाना प्रभारी के सामने दरोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए।

जानी थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को पूरे मामले से उच्चाधिकारियों से अवगत कराने और दरोगा को शीघ्र ही चौकी से हटाने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद भीड़ शांत हुई। वहीं पूरे मामले पर दरोगा धनवीर का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागजों के पकड़े गए कुछ युवकों के वाहन छोड़ने का उन पर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे न मानने पर यह हंगामा हुआ है। जानी थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी के अनुसार पूरी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं ग्रामीणों कहना है कि अगर दो दिनों में दारोगा को नहीं हटाया गया तो एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed